Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

संस्कार भारती के संस्थापक पद्मश्री बाबा योगेंद्र का हुआ निधन, पीएम ने कहा- कला जगत की क्षति

short by खुशी / on Friday, 10 June, 2022
आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक व 'संस्कार भारती' के संस्थापक पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 98-वर्षीय बाबा योगेंद्र का शुक्रवार को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर ट्वीट किया, "उनका जाना...संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।" यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, "योगेंद्र जी का निधन अत्यंत दुखद है।"