सऊदी में भारतीय राजदूत ने हज यात्रियों के लिए बनाए गए सुविधा केंद्रों का किया निरीक्षण
सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉक्टर सुहेल खान ने गुरुवार को भारतीय हज यात्रियों के लिए बनाए गए सुविधा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस साल के लिए भारत का कुल हज कोटा 1.75 लाख यात्रियों का है। भारतीय दूतावास के मुताबिक, भारतीय हज मिशन द्वारा हज यात्रियों को उनके आवास से हरम शरीफ तक 24-घंटे सेवा दी जाती है।
read more at भाषा


