सऊदी अरब के 88 वर्षीय किंग सलमान बिन को हुआ तेज़ बुखार, होगा मेडिकल टेस्ट
सऊदी अरब के 88 वर्षीय किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सउद की तबीयत बिगड़ गई है और उनका मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा। किंग सलमान को तेज़ बुखार व जोड़ों में दर्द की शिकायत है और उनकी जांच जेद्दा में अल-सलाम पैलेस के क्लीनिक में होगी। पिछले माह भी किंग सलमान रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे।
read more at Reuters


