सऊदी अरब से 197 यात्रियों को लेकर आ रहे स्पाइसजेट के विमान की कोच्चि में हुई आपात लैंडिंग
जेद्दाह (सऊदी अरब) से कोझिकोड आ रहे स्पाइसजेट के विमान की शुक्रवार शाम को कोच्चि इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर
आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में 197 यात्रियों के साथ क्रू के 6 सदस्य सवार थे। एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने बताया कि हाइड्रॉलिक फेलियर के चलते विमान को कोच्चि डायवर्ट किया गया और 7:19 मिनट पर रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग हुई।
read more at LatestLY


