Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सख्ती से रोकें; बाइक व ऑटो को लेकर नितिन गडकरी ने क्यों की दिल्ली पुलिस से यह अपील?

short by Tanya Jha / on Sunday, 6 July, 2025
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली पुलिस से एक्सप्रेसवे और एक्सेस कंट्रोल सड़कों की मेन कैरिजवे में बाइक-ऑटो के घुसने पर सख्ती करने को कहा है। उन्होंने कहा, "हाई स्पीड सड़कों पर हादसों को रोकने के लिए अनुशासन ज़रूरी है। उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने का डर इसे रोक सकता है...पुलिस को इसका अनुपालन कराना है।"