Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सगाई टूटने पर US में महिला ने अपने पास रख ली ₹59 लाख की अंगूठी, कोर्ट ने दिया लौटाने का आदेश

short by खुशी / on Saturday, 9 November, 2024
मैसाचुसेट्स (यूएस) की शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को एक महिला को पूर्व मंगेतर को $70,000 (₹59 लाख) की सगाई की अंगूठी लौटाने का आदेश दिया। दरअसल, सगाई टूटने पर महिला ने अंगूठी लौटाने से इनकार कर दिया था। इसके साथ ही कोर्ट ने 60-साल पुराने स्टेट रूल को पलट दिया जिसमें जज ब्रेकअप के लिए दोषी पक्ष तय करता था।