सचिन तेंदुलकर को मिला वनडे विश्व कप 2023 का 'गोल्डन टिकट', बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीर
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर को वनडे विश्व कप-2023 का 'गोल्डन टिकट' दिया है। बीसीसीआई ने 'X' पर तस्वीर शेयर कर कहा, "क्रिकेट और देश के लिए गौरवशाली क्षण...राष्ट्र गौरव का प्रतीक सचिन की यात्रा ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। अब वह वनडे विश्व कप 2023 का हिस्सा होंगे और लाइव ऐक्शन देखेंगे।"
read more at ABP न्यूज़


