सज-धजकर ऑटो में सवार होकर पुरुषों को लूटने वाली 2 बहनें यूपी में हुईं अरेस्ट
आगरा (यूपी) में पुलिस ने सज-धजकर ऑटो में सवार होकर पुरुषों को लूटने वाली 2 बहनों व ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों बहनें अकेले पुरुषों को ऑटो में बैठाकर उनसे लूटपाट करने के बाद उन्हें धक्का देकर गिरा देती थीं। पुलिस पूछताछ में दोनों बहनों ने बताया कि उन्होंने ऐसा करना 'बंटी-बबली' फिल्म देखकर सीखा था।
read more at हिन्दुस्तान


