सड़क पर आंध्र प्रदेश के सीएम रेड्डी का पोस्टर फाड़ने वाले कुत्ते के खिलाफ शिकायत दर्ज
टीडीपी नेता दसारी उदयश्री ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.आर. जगन मोहन रेड्डी के पोस्टर को फाड़ते एक कुत्ते का वीडियो सामने आने के बाद कुत्ते के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। विपक्ष की नेता उदयश्री ने कहा, "रेड्डी का अपमान एक कुत्ता करे, यह शर्मनाक बात है...हम उनका सम्मान करते हैं और इसलिए कुत्ते को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।"
read more at The Siasat Daily


