Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सति पॉली प्लास्ट की हुई धांसू लिस्टिंग, 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद लगा अपर सर्किट

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 22 July, 2024
सति पॉली प्लास्ट के शेयर सोमवार को नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लैटफॉर्म पर 90% प्रीमियम के साथ ₹247 पर लिस्ट हुए जबकि इसका इशू प्राइस ₹130 प्रति शेयर था। कारोबारी सत्र के दौरान यह शेयर उछलकर ₹259.35 के अपर सर्किट पर पहुंच गया। गौरतलब है कि ₹17.36 करोड़ का यह आईपीओ कुल 499.13 गुना सब्सक्राइब हुआ था।