सतीश कौशिक की पहली पुण्यतिथि पर अनुपम खेर ने शेयर किया उनका वीडियो, कहा- तुम कहीं गए ही नहीं
अभिनेता अनुपम खेर ने ऐक्टर-फिल्ममेकर सतीश कौशिक की पहली पुण्यतिथि पर इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक क्लिप देख रहे सतीश का रिएक्शन रिकॉर्ड किया गया है। अनुपम ने लिखा, "तुम्हें गए एक साल हो गया...मेरे लिए तुम हमेशा ऐसे ही रहोगे…हंसमुख, ज़िंदादिल और दोस्ती का बेमिसाल तोहफा! मेरे लिए तुम कहीं गए ही नहीं।"
read more at न्यूज़24 हिंदी


