सत्या नडेला व सुंदर पिचाई ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने पर भारत को दी बधाई
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला व गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने चंद्रमा की सतह पर इसरो के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भारत को बधाई दी है। नडेला ने 'X' पर लिखा है, "यह भारत और अंतरिक्ष अन्वेषण के भविष्य के लिए रोमांचक क्षण है।" पिचाई ने लिखा, "क्या अविश्वसनीय क्षण है, बधाई हो।"
read more at Twitter


