Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सद्दाम हुसैन की बेटी को इराक में पिता की पार्टी का प्रचार करने को लेकर हुई 7 साल की जेल

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 23 October, 2023
इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन की बेटी रगद हुसैन को पिता की 'बाथ' पार्टी का प्रचार करने को लेकर इराक की एक अदालत ने 7-साल की सज़ा सुनाई है। रगद पर 2021 में टीवी इंटरव्यू के ज़रिए प्रतिबंधित पार्टी को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। 2003 में अमेरिका ने इराक पर हमला कर सद्दाम हुसैन का शासन खत्म किया था।
read more at Times Now