सनी देओल जैसे बड़े पर्दे पर दिखते हैं वैसे वह बिल्कुल नहीं हैं: रणदीप हुड्डा
ऐक्टर रणदीप हुड्डा ने बताया है कि ऐक्टर सनी देओल जैसे बड़े पर्दे पर दिखते हैं वैसे वह बिल्कुल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सनी देओल असल ज़िंदगी में बहुत नरम स्वभाव के हैं लेकिन जैसे ही कैमरा चालू होता है उनका व्यवहार बदल जाता है। गौरतलब है कि रणदीप और सनी की फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को रिलीज़ होगी।
read more at भाषा


