सनराइज़ देखने जा रहे पुणे एमआईटी के छात्रों की कार पलटी; 2 की मौत, 5 घायल
पुणे में मंगलवार तड़के एमआईटी कॉलेज के छात्रों की कार एक दुकान से टकराकर पलट गई जिससे उसमें सवार 2-छात्रों की मौत हो गई जबकि उनके 5-दोस्त घायल हो गए। सासवड पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अन्नासाहेब घोलप के मुताबिक, सभी छात्र सनराइज़ देखने सासवड की ओर जा रहे थे लेकिन कार चला रहे शख्स ने नियंत्रण खो दिया।


