Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सनराइज़र्स हैदराबाद ने बनाया आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 15 April, 2024
सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) ने सोमवार को रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 287/3 का स्कोर बनाया जो आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है। पिछला रिकॉर्ड 277/3 था जो एसआरएच ने 27 मार्च 2024 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दर्ज किया था। आरसीबी के खिलाफ एसआरएच के लिए ट्रैविस हेड ने सर्वाधिक 102(41) रन बनाए।
read more at ESPNcricinfo