Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सपा सरकार आने पर कन्नौज में सम्राट हर्षवर्धन की सोने की प्रतिमा लगाई जाएगी: अखिलेश यादव

short by ऋषि राज / on Saturday, 14 June, 2025
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी में सपा सरकार आने पर कन्नौज में सम्राट हर्षवर्धन की सोने की प्रतिमा लगाई जाएगी। उन्होंने कन्नौज में सपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते समय यह बात कही। गौरतलब है, सम्राट हर्षवर्धन की राजधानी उत्तर प्रदेश के कन्नौज में थी।