सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल से की मुलाकात; कहा- गठबंधन की बात तय हुई
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को अपने चाचा व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव के घर जाकर उनसे मुलाकात की। मीटिंग के बाद चाचा के साथ तस्वीर शेयर कर अखिलेश ने ट्वीट किया, "गठबंधन की बात तय हुई।" बकौल अखिलेश, "क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को निरंतर मज़बूत कर रही है।"
read more at Times Now नवभारत


