सपा के सहयोगी दल जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) ने की अलग होकर लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा
उत्तर प्रदेश में सपा के सहयोगी दल जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) ने अलग होकर लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के अध्यक्ष व संस्थापक संजय चौहान घोसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, चौहान ने गठबंधन के तहत सपा से घोसी लोकसभा सीट मांगी थी लेकिन सपा ने राजीव राय को इस सीट से उम्मीदवार बना दिया।
read more at हिन्दुस्तान


