सपा ने ईसी से की यूपी के 4 अफसरों को हटाने की मांग, कहा- बीजेपी वर्कर की तरह कर रहे काम
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से कहा है कि उत्तर प्रदेश शासन में कार्यरत उप-मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार, एडीजी (एसटीएफ) अमिताभ यश और अतिरिक्त मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदों से हटाया जाए। सपा ने आरोप लगाया है कि ये सभी अधिकारी बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरह कार्य कर रहे हैं।
read more at हिन्दुस्तान


