सपा ने नामांकन के आखिरी दिन यूपी की मेरठ लोकसभा सीट पर फिर से बदला उम्मीदवार
सपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से नामांकन के आखिरी दिन अपना उम्मीदवार एक बार फिर बदल दिया है। पार्टी ने मेरठ से प्रत्याशी घोषित किए गए सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान की जगह अब सुनीता वर्मा को टिकट दिया है। सुनीता वर्मा 2017 में बसपा से मेरठ की महापौर रह चुकी हैं।
read more at भाषा


