सपा ने यूपी से राज्यसभा चुनाव के लिए जया बच्चन समेत घोषित किए 3 उम्मीदवारों के नाम
सपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को बताया कि पार्टी ने पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन को आगामी राज्यसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाया है। जया बच्चन साल 2004 से सपा की राज्यसभा सांसद हैं।
read more at इंडिया टीवी


