सपा नेता ने यूपी में अपने घर की छत पर लाउडस्पीकर लगाकर बजाया 'महंगाई डायन' गाना
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में सपा नेता रविकांत विश्वकर्मा द्वारा अपने घर की छत पर लाउडस्पीकर लगाकर 'महंगाई डायन' गाना बजाने का वीडियो सामने आया है। विश्वकर्मा ने कहा, "आज देश में मुख्य मुद्दा महंगाई, बेरोज़गारी...व सुरक्षा है...कुछ लोग लाउडस्पीकर के नाम पर मुद्दे से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।" सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह वीडियो रीट्वीट किया है।
read more at Twitter


