सपा विधायक इरफान सोलंकी को आगजनी मामले में सुनाई गई 7 साल जेल की सज़ा
कानपुर (उत्तर प्रदेश) के एक कोर्ट ने जाजमऊ आगजनी केस में सीसामऊ सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत 5 लोगों को 7-7 साल जेल की सज़ा सुनाई है। इस सज़ा के बाद सोलंकी की विधानसभा की सदस्यता रद्द की जा सकती है। कोर्ट ने इस मामले में 3 जून को सोलंकी समेत 5 आरोपियों को दोषी करार दिया था।
read more at R. भारत


