सपा सांसद आज़म खान को 50 दिन बाद मिली अस्पताल से छुट्टी, वापस भेजे गए सीतापुर जेल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के सांसद आज़म खान को 50 दिन बाद शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रदेश के पूर्व मंत्री खान को सीतापुर जेल वापस भेजा गया है। मेदांता अस्पताल के निदेशक के मुताबिक, कमज़ोरी व सांस लेने में तकलीफ के चलते खान 19 जुलाई को भर्ती हुए थे।
read more at हिन्दुस्तान


