सपोर्टिंग ऐक्टर्स कभी-कभी स्टार्स के बॉडीगार्ड्स से भी कम कमाते हैं: अभिषेक बनर्जी
वेब सीरीज़ 'पाताल लोक' फेम ऐक्टर अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि सपोर्टिंग ऐक्टर्स कभी-कभी स्टार्स के बॉडीगार्ड से भी कम कमाते हैं। उन्होंने कहा, "स्टार्स की गैर-ज़रूरी मांगों के चलते कभी-कभी एक अच्छा ऐक्टर बहुत कम कमाता है।" उन्होंने कहा कि जब वह कास्टिंग डायरेक्टर थे तो फिल्ममेकर्स कम बजट में ऐक्टर्स की कास्टिंग करने के लिए कहते थे।


