सफाईकर्मी के 24,797 पदों के लिए राजस्थान में आए 9.20 लाख आवेदन
राजस्थान के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के 24,797 पदों पर भर्ती के लिए 9.20 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए एक 'लॉटरी पोर्टल' बनवाया जा रहा है। पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा अक्टूबर 2023 में यह भर्तियां निकाली गई थीं।
read more at हिन्दुस्तान


