Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सब्ज़ी विक्रेता के बेटे के सीए परीक्षा पास करने पर आनंद महिंद्रा ने दी प्रतिक्रिया

short by रौनक राज / on Tuesday, 16 July, 2024
डोंबिवली (महाराष्ट्र) में फुटपाथ पर सब्ज़ी बेचने वाली महिला के बेटे के सीए परीक्षा पास करने पर अरबपति उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने प्रतिक्रिया दी है। महिंद्रा ने बेटे को गले लगाती उसकी मां का वीडियो X पर शेयर कर लिखा, "इसने मेरा दिन बना दिया।" बेटे द्वारा सीए बनने की खबर बताए जाने के बाद महिला फूट-फूटकर रोने लगी थी।
read more at X