सब्ज़ी विक्रेता के बेटे ने पहली ही कोशिश में पास की एमपी लोक सेवा आयोग की परीक्षा
भोपाल के आशीष सिंह चौहान नामक युवक ने अपने पहले प्रयास में ही एमपी लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2022 में 841 अंक हासिल किए और शिक्षा विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर चुने गए हैं। आशीष के पिता भोपाल में सब्ज़ी का ठेला लगाते हैं। बकौल आशीष, माता-पिता ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया है।
read more at Moneycontrol हिन्दी


