Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सब-इंस्पेक्टर की रिवॉल्वर लूटने वाले दो बदमाशों को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 21 November, 2022
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में कुछ दिन पहले एक सब-इंस्पेक्टर पर फायरिंग कर उसकी सर्विस रिवॉल्वर लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। पुलिस आयुक्त ए.एस. गणेश ने बताया कि आज तड़के पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर उन्हें घेर लिया था जिसके बाद मुठभेड़ में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।