सब-इंस्पेक्टर से ₹40,000 लूटने वाले 3 युवकों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर से ₹40,000 व अन्य कीमती सामान लूटने के आरोप में पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शनिवार को ड्यूटी से घर लौट रहे सब-इंस्पेक्टर के सिर पर ईंट से हमला किया और उसका वॉलेट लेकर भाग गए थे। हालांकि, हेलमेट पहने रहने के कारण पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई थी।
read more at अमर उजाला


