सभी का पूरा बिजली बिल माफ करने वाला यूट्यूब थंबनेल है फर्ज़ी: PIB
पीआईबी फैक्टचेक की रिपोर्ट के अनुसार, यूट्यूब पर 'केंद्र सरकार बिजली बिल माफी योजना के तहत सभी के बिजली बिल माफ करेगी' वाला एक वीडियो थंबनेल फर्ज़ी है। पीआईबी फैक्टचेक ने पुष्टि की है कि ऐसी कोई योजना नहीं है। फैक्टचेक ने X पर पोस्ट कर चेतावनी देते हुए लिखा, "सावधान रहें। ऐसे लुभावने दावों के झांसे में न आएं।"
read more at X


