Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सभी मंत्री आप जैसे हो जाएं तो देश का उद्धार हो जाएगा: गडकरी से विपक्षी सांसद

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 8 August, 2024
टीएमसी सांसद कीर्ति आज़ाद ने गुरुवार को लोकसभा में एक प्रश्न पूछते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को लेकर कहा, "वह जिस तरह से काम करते हैं, उसके लिए केवल मैं नहीं बल्कि पूरा सदन उनका कायल है।" उन्होंने कहा, "काश बाकी मंत्री भी ऐसे ही हो जाएं तो देश का उद्धार हो जाए।"