Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सभी आरोप निराधार: बागी विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के आरोप पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री

short by खुशी / on Saturday, 25 June 2022
शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे द्वारा बागी विधायकों व उनके परिवार की सुरक्षा वापस लिए जाने के आरोप पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटील ने शनिवार को ट्वीट किया, "सभी आरोप झूठे व निराधार हैं।" उन्होंने लिखा, "न तो मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) और न ही गृह विभाग ने...किसी विधायक की सुरक्षा वापस लेने के आदेश दिए हैं।"