सभी को दूसरा मौका मिलना चाहिए: 'बिग बॉस 16' में साजिद के होने पर शो से निकल चुकीं मान्या
रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 16' से बाहर हो चुकीं मान्या सिंह ने शो में फिल्ममेकर साजिद खान के होने को लेकर कहा है, "मैं...अभी ही गेम से बाहर निकली हूं...उनको लेकर हो रही बातें...बहस के बारे में नहीं जानती हूं।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है...हर किसी को जीवन में दूसरा मौका मिलना चाहिए और वह इसे...शो में जी रहे हैं।"


