Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सभी देशों से अपने एक स्टेडियम का नाम पेले के नाम पर रखने की करेंगे अपील: फीफा के अध्यक्ष

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 3 January, 2023
फीफा अध्यक्ष जानी इन्फेंटिनो ने कहा है कि वह दुनिया के सभी देशों से अपने एक फुटबॉल स्टेडियम का नाम ब्राज़ील के दिग्गज दिवंगत फुटबॉलर पेले के नाम पर रखने की अपील करेंगे। इन्फेंटिनो ने कहा, "पेले शाश्वत हैं और वह फुटबॉल के वैश्विक प्रतीक हैं।" गौरतलब है, बीते गुरुवार को 82-वर्ष की उम्र में पेले का निधन हुआ था।