कैलिफोर्निया में 16 वर्षीय लाइफगार्ड राइडर विलियम्स द्वारा समुद्र में डूबते 10 वर्षीय लड़के को बचाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह विलियम्स को वाइट हाउस बुलाकर उन्हें एक बड़ा नागरिक सम्मान देंगे। ट्रंप ने कहा, "बहुत बहादुर, वह सम्मान के हकदार हैं।"