Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

समलैंगिक विवाह को मान्यता देने के लिए थाईलैंड में पास किया गया बिल

short by विकास कुमार / on Tuesday, 18 June, 2024
थाईलैंड के सीनेट ने मंगलवार को एक विधेयक पारित किया जिसके तहत समलैंगिक विवाह को मान्यता दी जाएगी। बकौल रिपोर्ट्स, 152 सीनेट सदस्यों में से 130 ने विधेयक के पक्ष में वोट किया जबकि 4 ने विरोध किया और 18 ने मतदान में भाग नहीं लिया। थाईलैंड समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला देश बन जाएगा।
read more at Hindustan Times