Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

समलैंगिक विवाह के खिलाफ राजस्थान, 6 राज्यों ने जवाब देने के लिए मांगा समय: एससी से केंद्र

short by शिव / on Wednesday, 10 May, 2023
समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि राजस्थान सरकार समलैंगिक विवाह के खिलाफ है। मेहता ने बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, असम, और सिक्किम ने मामले पर जवाब देने के लिए और समय मांगा है।