Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

समांथा अपने घर पर आराम कर रही हैं: ऐक्ट्रेस के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर प्रवक्ता

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 24 November, 2022
मायोसाइटिस से जूझ रहीं समांथा रुथ प्रभु के प्रवक्ता ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि हालत बिगड़ने के चलते अभिनेत्री को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। समांथा के प्रवक्ता ने 'इंडिया टूडे' से कहा कि ये खबरें झूठी हैं और अभिनेत्री अपने घर पर आराम कर रही हैं।
read more at ABP