समुद्र की सफाई अभियान के कुछ घंटों बाद चेन्नई के तट पर दिखा डॉल्फिन का झुंड
समुद्र की सफाई अभियान के कुछ घंटों बाद ही चेन्नई के नीलनकरई तट पर बुधवार को इंडो-पेसिफिक डॉल्फिन मछलियों का झुंड देखा गया। समुद्र में गोते लगातीं डॉल्फिन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने कहा, "कृपया इसे साफ बनाए रखें।" यह सफाई अभियान बुधवार सुबह चलाया गया था।
read more at LatestLY


