Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकारी एयरलाइन ने दिया दिवाली का तोहफा, डेट जो भी हो टिकट के दाम होंगे समान

short by Tanya Jha / on Tuesday, 14 October, 2025
नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने सोमवार को सरकारी विमानन कंपनी एलायंस एयर की नई पहल ‘फेयर से फुर्सत’ की शुरुआत की। इस योजना के तहत यात्री महीनों पहले फ्लाइट टिकट बुक कराएं या एक दिन पहले, टिकट किराया एकसमान रहेगा। यह योजना 13 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चयनित मार्गों पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू की जाएगी।