बिहार के विधायक गोपाल मंडल सरकारी कार्यक्रम में गहरी नींद में सोते दिखे
बिहार के भागलपुर में एक सरकारी कार्यक्रम में मंच पर गहरी नींद में सोते जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व बीजेपी विधायक ललन सिंह उनके बगल में बैठे हुए दिखाए दिए। गौरतलब है कि गोपाल मंडल भागलपुर की गोपालपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
read more at इंडिया टीवी


