जुलाई में कुल GST कलेक्शन ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 15.40% की बढ़त दर्शाता है। इसमें घरेलू लेनदेन के साथ इंपोर्ट टैक्स (28.8% वृद्धि) का अहम योगदान रहा है। इसके अलावा, रिफंड घटाकर Net GST रेवेन्यू ₹1.81 लाख करोड़ रहा। इस बंपर उछाल से सरकार की कमाई और अर्थव्यवस्था को बड़ी मज़बूती मिली है।