सरकारी नौकरी के नाम पर 1990 में ली थी ₹200 घूस, बेंगलुरु में 35 साल बाद पकड़ा गया आरोपी
बेंगलुरु में 1990 में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक कॉलेज छात्र से ₹200 की घूस लेकर फरार होने वाले शख्स को 35 साल बाद गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, 20 साल पहले बेंगलुरु छोड़ चुके आरोपी को 400 किलोमीटर दूर सिरसी से पकड़ा गया। वहीं, आरोपी के माफी मांगने के बाद पीड़ित ने केस वापस ले लिया।
read more at News18 हिंदी


