सरकारी रेलवे कंपनी का Q3 में 16% बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का किया एलान
रेलवे सेक्टर से जुड़ी सरकारी इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी IRCON इंटरनैशनल लिमिटेड ने अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही से 15.97% बढ़कर ₹99.9 करोड़ रहा। वहीं, कंपनी ने FY26 के लिए ₹2 फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर ₹1.20 का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है।
read more at Moneycontrol हिंदी


