Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकार 5 सरकारी बैंकों में बेच सकती है अपनी 20% हिस्सेदारी

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 26 February, 2025
बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, केंद्र सरकार 5 सरकारी बैंकों में अपनी 20% हिस्सेदारी बेचने की योजना पर काम कर रही है। बकौल रिपोर्ट, इन 5 बैंकों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज़ बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया व पंजाब ऐंड सिंध बैंक शामिल हैं और सरकार का इरादा बैंकों में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 75% से कम करना है।