सरकार AI-जनरेटेड कंटेंट को लेबल करने के लिए बना रही नियम, IT मंत्रालय ने रखा प्रस्ताव
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 में संशोधन का मसौदा जारी किया है। इसका उद्देश्य जनरेटिव एआई और डीपफेक टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग को रोकना है। प्रस्तावित परिवर्तनों में सोशल मीडिया यूज़र्स को एआई का इस्तेमाल कर बनाए या एडिट किए गए कंटेंट को अपलोड करने के समय उसे लेबल करना या उसका डिस्क्लेमर देना अनिवार्य होगा।
read more at NewsBytes हिंदी


