Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकार को त्योहारी सीज़न में खाद्य कीमतों में स्थिरता की उम्मीद: केंद्रीय खाद्य सचिव

short by मनीष झा / on Wednesday, 18 September, 2024
केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा है कि चीनी और खाद्य तेलों जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें स्थिर हैं और आगामी त्योहारी सीज़न के दौरान इनके दाम में कोई उछाल आने की आशंका नहीं है। उन्होंने कहा, "हम उपभोक्ताओं के लिए कीमतों को उचित स्तर पर बनाए रखने में सक्षम हैं। त्योहारी सीज़न की स्थिति बेहतर दिख रही है।"
read more at भाषा