Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकार के फैसले के बाद एक ही दिन में ₹4000 चढ़ा यह शेयर

short by Aakanksha / on Monday, 22 September 2025
भारतीय टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ (MRF) के शेयरों में सोमवार को तेज़ी देखी गई और यह ₹4,115 चढ़कर ₹1,54,055 के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। यह तेज़ी भारत सरकार द्वारा टायरों पर जीएसटी दरों में कटौती किए जाने के फैसले पर आई है। गौरतलब है कि जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से लागू हो गई हैं।